13 नवंबर आज का इतिहास – 13 November Today Historical Events
दोस्तों, हम हर बार सुनते हैं की हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटासा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पुरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके ताकि आपका ज्ञान और बढ़ सके। तो चलिए दोस्तों आज जानते हैं 13 नवंबर के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेंमे।
13 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of November13
- सन 1898 को काली पूजा के अवसर पर पूज्य माता श्री शारदा देवी ने निवेदिता के विद्यालय का उद्घाटन किया।
- ऑस्ट्रिया गणराज्य 1918 में बना।
- तिब्बत ने 1950 में चीनी आक्रमण के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र में अपील की।
- पाकिस्तान में 1968 में जुल्फिकार अली भुट्टो को गिरफ्तार किया गया।
- अमेरिकी अंतरिक्ष संस्थान नासा द्वारा 1971 में भेजा गया यान मरीनर 9 मंगल ग्रह की कक्षा में पहुँचा।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 1975 में एशिया के चेचक मुक्त होने की घोषणा की।
- पूर्वी कोलंबिया में 1985 में ज्वालामुखी फटने के कारण करीब 23,000 लोग मारे गए थे।
- सुरक्षा परिषद ने 1997 में इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाया।
- चीन के विरोध के बावजूद 1998 में दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की।
- अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने 2004 में फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के निर्माण के लिए चार साल का समय निर्धारित किया।
- ‘असम गण परिषद’ 2008 को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुई।
- झारखण्ड में 2009 में नक्सलियों ने निवर्तमान विधायक रामचन्द्र सिंह सहित सात लोगो का अपरहण कर लिया है।
13 नवंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on Died on 13 November
- पंजाब के शासक महाराजा रणजीत सिंह का जन्म 1780 में हुआ।
- प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, समाजसेवक, न्यायाधीश, विधि विशारद तथा संविधानशास्त्रज्ञ मुकुन्द रामाराव जयकर का जन्म 1873 में हुआ।
- कहानीकार, गद्यगीत लेखक राय कृष्णदास का जन्म 1892 में हुआ।
- प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि मुक्तिबोध गजानन माधव का जन्म 1917 में हुआ।
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व ऑल इंडिया फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष प्रियरंजन दासमुंशी का जन्म 1945 में हुआ।
- भारतीय अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि का जन्म 1967 में हुआ।
- हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री जूही चावला का जन्म 1968 में हुआ।
13 नवंबर को हुए निधन – Died on 13 November
- लाहौर में भगवानदास का निधन 1589 को हुआ।